इटारसी। शहर की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती कावेरी देवी गोपीचंद अग्रवाल की स्मृति में आज जयस्तंभ चौक पर उनके पौत्र और लायंस क्लब फ्रेन्ड्स इटारसी के अध्यक्ष अनिरुद्ध अग्रवाल और उनके परिवार ने लगभग 500 जरूरतमंदों को भोजन प्रसादी का वितरण किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब फ्रेन्ड्स इटारसी के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें सचिव लायन कामेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन अर्जुन मेघानी, पूर्व अध्यक्ष लायन शरद गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, अशोक गुरबानी, राजेश अग्रवाल, संतोष साहू, किशोर पटेल, गुलाबचंद अग्रवाल, भारती गुरबानी, शिवानंद भारद्वाज, हरीश मालवीय, अतुल अग्रवाल, विजयंत बरकुर, डॉ. नरेश कपूर, बसंत अग्रवाल और अरविंद गुप्ता शामिल थे।









