इटारसी। रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब (Railway Boys Football Club) द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल कैंप (Summer Football Camp) का आज शुभारंभ हुआ।
इस वर्ष भीषण गर्मी के चलते हुए ग्रीष्मकालीन फुटबॉल कैंप विलंब से प्रारंभ हुआ है। क्लब के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि आज रविवार को एईएन (AEN) एके पांडे ने इस फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्लब के प्रशिक्षक राकेश मसीह, गुरमुख सिंह सैनी, अंकुश मसीह, रोबिन, अमन दास, निक्की, अक्षय तिवारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि विगत 25 साल से रेलवे बॉयज फुटबाल क्लब द्वारा बिना प्रशासन के सहयोग से न्यूयार्ड रेलवे स्कूल मैदान पर लगभग डेढ़ सौ बच्चों को प्रतिदिन अभ्यास कराया जाता है जिसमें प्रशिक्षक की भूमिका में राकेश मसीह, बलराम सोनिया उपस्थित रहते हैं। आज मैदान पर सर्वसम्मति से रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब के सचिव पद पर इंजीनियरिंग विभाग में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी देवेंद्र खाले को मनोनीत किया। कोषाध्यक्ष पद पर धनपाल चौरे, कप्तान अंकुश मसीह मनोती किये। उन्होंने बताया कि अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता (Under-17 Football Tournament) 5 जून से प्रारंभ होगी।
रेलवे मैदान नयायार्ड में फुटबाल प्रशिक्षण शिविर शुरु


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






