---Advertisement---

होली के लिए रेलवे उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए इटारसी होकर चलायेगा ये ट्रेनें

By
On:
Follow Us

इटारसी। होली त्योहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01045/01046 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य 04-04 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चल रही है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जाएगी। 01045 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 12,19, 26 मार्च एवं 02 अप्रैल 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बुधवार को इटारसी मध्य रात्रि 00:20 बजे और 11 बजे प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 13, 20, 27 मार्च एवं 03 अप्रैल 2024 को प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से सायं 18 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गुरुवार को इटारसी 04:00 बजे और सायं 16:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 पेंर्टीकार एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना एवं मानिकपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

एलटीटी-बनारस के मध्य साप्ताहिक होली स्पेशल

01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य 03-03 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जाएगी। 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 13, 20 एवं 27 मार्च 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन गुरुवार को इटारसी मध्य रात्रि 00:20 बजे और 16:05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरूवार को 14, 21 एवं 28 मार्च 2024 को बनारस स्टेशन से 20:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन शुक्रवार को इटारसी 10:10 बजे और रात 23:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 09 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी श्रेणी, 03 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 एलएचबी कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन एवं वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

दानापुर-रानी कमलापति का गाड़ी नंबर बदला

रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संचालन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में घोषित गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन का नंबर परिवर्तित करते हुए 01662 कर दिया है। यह गाड़ी पूर्व अधिसूचना के अनुसार ही 19,24 एवं 28 मार्च 2024 को दानापुर स्टेशन से 11.45 बजे प्रस्थान कर रास्ते के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 07.10 बजे इटारसी, 07.53 बजे नर्मदापुरम एवं 09.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.