- 12 नवम्बर को भागलपुर से होगी रवाना, अतिरिक्त यातायात को देखते हुए रेलवे का निर्णय
इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने अतिरिक्त यात्री यातायात और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, भागलपुर से उधना के लिए एक वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे से प्रारंभ होकर भोपाल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन इटारसी से होकर गुजरेगी।
यात्रा विवरण
गाड़ी संख्या 03415 भागलपुर जंक्शन से उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक ट्रिप के लिए 12 नवंबर 2025 को चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन 12 नवम्बर 2025 को भागलपुर जंक्शन स्टेशन से प्रात: 05:00 बजे प्रस्थान करेगी। 13 नवम्बर 2025 को अपराह्न 18:00 बजे (शाम 6:00 बजे) उधना पहुंचेगी।
भोपाल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन भोपाल मंडल के स्टेशनों इटारसी प्रात: 06:15 बजे, हरदा प्रात: 07:12 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से यह ट्रेन मार्ग में सतना (23:35 बजे), कटनी (00:55 बजे), जबलपुर (02:15 बजे), और पिपरिया (04:25 बजे) स्टेशनों पर भी ठहराव लेगी।
अन्य प्रमुख ठहराव
यह गाड़ी सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल जंक्शन, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, खण्डवा, भुसावल, नंदुरबार आदि स्टेशनों पर भी रुकेगी।
कोच संरचना
यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित रहेगी। इसमें 20 सामान्य श्रेणी कोच और 02 एसएलआरडी कोच सहित कुल 22 कोच उपलब्ध होंगे।






