- इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के चलते कुछ परिवर्तन हुए
इटारसी। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल अंतर्गत इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण 29 सितंबर 2024 से शुरू होकर आगामी 45 दिनों तक चलेगा। इस कार्य के चलते कुछ साप्ताहिक ट्रेनों का इटारसी स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द कर नर्मदापुरम स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
यह बदलाव 6 ट्रिप्स के लिए प्रभावी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारंभ करने का निवेदन किया है।
प्रभावित ट्रेनें
- – गाड़ी संख्या 12923/12924 डॉ. अम्बेडकर नगर – नागपुर – डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस
- – गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर – पुरी – इंदौर एक्सप्रेस
- – गाड़ी संख्या 12153/12154 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – रानी कमलापति – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- – गाड़ी संख्या 11407/11408 पुणे – लखनऊ जंक्शन – पुणे एक्सप्रेस








