---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेता जसपाल सिंह भाटिया को श्रद्धांजलि दी

By
On:
Follow Us

इटारसी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) ने कांग्रेस नेता जसपाल सिंह भाटिया पाली (Jaspal Singh Bhatia Pali) को उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री भाटिया का कुछ माह पूर्व लंबी बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया था। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाटिया परिवार के दुख में शामिल होने नहीं आ पाए थे।

वे जब इटारसी (Itarsi) आए तब पंजाबी मोहल्ला स्थित भाटिया निवास गए और सबसे प्रथम उन्होंने अपने मित्र रहे स्व. जसपाल सिंह भाटिया पाली के चित्र पर पुष्प हार अर्पित किया एवं श्रद्धांजलि दी। दिग्विजय सिंह भाटिया परिवार के प्रत्येक सदस्य से मिले एवं पाली भाटिया के चिरंजीव सर्वप्रीत भाटिया चिंपू (Sarvpreet Bhatia Chimpu) को उन्होंने गले लगाया। श्री सिंह ने कहा कि चिंता नहीं करना अब तुम्हारे परिवार का संरक्षक मैं हूं।

भाटिया निवास पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा(Rameshwar Neekhra), प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल (Manak Aggarwal), जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराज पटेल (Pushparaj Patel), विधायक संजय शर्मा (Sanjay Sharma), वासिद भाई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन बैस, विक्रम तोमर, जितेंद्र ओझा, राजेन्द्र तोमर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं भाटिया परिवार के शुभचिंतक मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.