होशंगाबाद। सोमवार 6 दिसम्बर को होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 75 वां स्थापना दिवस होमगार्ड कार्यालय प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डिवीजनल कमांडेंट एमएल हनोतिया, विशेष अतिथि सेवानिवृत्त डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट भीमसिंह राजपूत एवंअर्जुन सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आर के एस चौहान ने बताया कि इस अवसर पर परेड कमांडर राधाचरण शर्मा द्वारा गार्ड आफ आर्नर दिया गया तथा इसके पश्चाम महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री माननीय अमित शाह एवं गृह सचिव भारत सरकार अजय भल्ला द्वारा प्रेषित संदेशो का वाचन किया गया।
इस अवसर पर विगत वर्ष के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले, लोगो की जान बचाने, बेस्ट अनुशासन एवं उत्तम टर्नआउट रखने वाले 4 सैनिक, श्यामसिंह राजपूत,जितेन्द्र जायसवाल, खरगराम एवं राजू प्रसाद को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस : सैनिकों को किया गया सम्मानित

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







