इटारसी।
केसला पुलिस ने ग्राम झुनकर में एक मकान के पीछे स्थित बाड़े में जुआ खेल रहे बैतूल और केसला ब्लाक के चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ताश की गड्डी और 6600 रुपए जब्त किये हैं।
केसला थाना एएसआई एचएल धुर्वे ने बताया कि ग्राम झुनकर में गणपत उईके के मकान के पीछे स्थित एक बाड़े में श्रीकांत उर्फ सोनू पिता कन्छेदीलाल मालवीय 38 वर्ष, निवासी सुखतवा, संदीश पिता मदनलाल राठौर 32 वर्ष निवासी बस स्टैंड केसला, अनिल पिता चंदू 39 निवासी चिरमा टेकरी थाना शाहपुर जिला बैतूल और विजय पिता राजाराम कहार 34 वर्ष निवासी सुखतवा को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।








