इटारसी। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित उच्च पद प्रभार की सूची सोमवार को जारी कर दी गई है। इस आदेश के तहत प्रदेश भर के सैकड़ों कर्मचारियों के साथ इटारसी कृषि उपज मंडी में कार्यरत 4 सहायक उपनिरीक्षकों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है।
मंडी बोर्ड द्वारा जारी सूची के अनुसार, इटारसी मंडी के राजकुमार चौधरी, अजब सिंह कीर, ओमप्रकाश मालवीय और श्रीमती अंजना सोलंकी को अब मंडी निरीक्षक पद का उच्च प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय बाद जारी हुई इस सूची से स्थानीय मंडी कर्मचारियों और अधिकारियों में हर्ष का माहौल है।









