---Advertisement---

रेत पर घमासान, चली लाठियां, पांच घायल

By
On:
Follow Us

आरकेटीसी की फ्लाइंग टीम के चार और एक अन्य ग्रामीण घायल

इटारसी/होशंगाबाद। रेत (Sand) पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व होशंगाबाद में एक बैठक में रेत मामले में कोई समझौता नहीं होने के बाद आज सुबह हुई झगड़े में दोनों ओर से करीब पांच लोग घायल हुए हैं। आरकेटीसी कंपनी का दावा है कि उसके चार कर्मचारी घायल हैं जिनका उपचार नर्मदा अस्पताल में चल रहा है, तो दूसरी तरफ ग्रामीणों की ओर से भी एक घायल है जिसका उपचार इटारसी के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (Dr.Shyama Prasad Mukherjee Hospital) में चल रहा है। दोनों पक्ष एकदूसरे पर हमले की बात कह रहे हैं।

आरकेटीसी कंपनी (RKTC Company) का दावा है कि अवैध रेत का परिवहन करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पकडऩे गई कंपनी की फ़्लाइंग टीम पर रेत माफियाओं (sand mafia) ने हमला कर दिया। हमले में टीम के चार कर्मचारियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरकेटीसी रेत कंपनी के एडमिन रिंकू बोहरा और कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे के लगभग पांजरा और होरियापीपर के बीच अवैध रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियो के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर फ्लाइंग टीम को भेजा था।

IMG 20211022 WA0053

मौके पर जब फ्लाइंग की टीम पहुंची तब अवैध रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां इटारसी की ओर जा रही थी। फ्लाइंग टीम ने ट्रैक्टर-ट्रालियो को पूछताछ के लिए रोका। टीम पर करीब 15 से अधिक लोगों ने हमला कर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर माइनिंग विभाग की टीम ने पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रालियो को कार्यवाही के लिए खड़ा कराया है। कंपनी के एडमिन ने बताया कि हमले में घायल पिंटू सिकरवार को पूरे शरीर में चोट लगी है। वही अजय सिंह का पैर फैक्चर हुआ है। विष्णु परमार को भी पीठ में चोट और हाथ में फैक्चर आया है।

Rajjan Yadav

तीनों घायलों को नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घायल अतुल सिंह को हाथ में चोट लगी है जिसकी प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी कर दी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की है। गाड़ी का एक हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया है। इधर दूसरी ओर से घायल रज्जन यादव का कहना है कि हमारे दोस्त एक कालोनी से दूसरी कालोनी में ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से रेत की शिफ्टिंग कर रहे थे। उसी दौरान कंपनी के लोग कुछ ट्रालियों को पकड़कर ला रहे थे, हमको देखकर उनको लगा कि हम ट्रालियां छुड़ाने आये हैं, उन लोगों ने हम पर हमला कर दिया जिसमें मेरे हाथ पंजा फट गया है। रज्जन यादव ने अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट इटारसी थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने रज्जन उर्फ रजनीकांत पिता जगदीश प्रसाद यादव 36 वर्ष, निवासी सुदामा गार्डन के पीछे पुरानी इटारसी की शिकायत पर उत्तम सिंह और पिंटू सिंह के खिलाफ गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.