इटारसी। पथरोटा थानांतर्गत फोरलेन पर चार अज्ञात लोगों ने ग्राम सनखेड़ा निवासी एक ग्रामीण से न सिर्फ लूट की बल्कि उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हालांकि बदमाशों को ग्रामीण के पास से ज्यादा कुछ नहीं मिला।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 26 जून की रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की है। घटना की शिकायत 29 जून को पथरोटा थाने में की गई।
फरियादी राजेश चौरे पिता हरप्रसाद चौरे 44 वर्ष निवासी सनखेड़ा ने बताया कि यादव ढाबा के आगे फोरलेन मार्ग पर चार अज्ञात लोगों ने उसकी मोटर सायकिल रोककर चाकू से हमला किया और गालियां देते हुए पर्स में रखे आधार कार्ड, तीन सौ रुपए नगद, एवं मोबाइल लूट ले गये।








