इटारसी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सेवा सदन आंख जांच केंद्र, इटारसी द्वारा 18 दिसंबर 2025 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जनता को यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें आंखों की जांच के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच भी शामिल है।
सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक सेवा सदन आंख जांच केंद्र, गली नम्बर 1, सिंधी कॉलोनी, इटारसी में लगने वाले शिविर में आंखों की जांच, शुगर की जांच निशुल्क रहेगी। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं, अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों के साथ अवश्य पधारें और इस बहुमूल्य स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।










