इटारसी। सेवा सदन आंख जांच केंद्र, सिंधी कॉलोनी, इटारसी द्वारा 13 नवंबर 2025 को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक नि:शुल्क आंख जांच कैंप का आयोजन सेवा सदन आंख जांच केंद्र, गली नम्बर 1, सिंधी कॉलोनी, इटारसी में होगा।
कैंप में नि:शुल्क जांचें यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच, शुगर (मधुमेह) की जांच की जाएंगी।
आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं, अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों और पड़ोसियों के साथ इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने के लिए समय पर अवश्य पधारें।








