इटारसी। बाबा गोदड़ी वाला धाम द्वारा संचालित सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, इटारसी की सिंधी कॉलोनी शाखा ने 5 सितंबर, शुक्रवार को ग्राम बीसारोड़ा के पंचायत भवन में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आंखों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा प्रदान करना है जिसमें विशेष रूप से, मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों की पहचान की जाएगी। जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना जाएगा, उन्हें 14 सितंबर को एक विशेष बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ ले जाया जाएगा।
सेवादार सन्मुखदास सन्नी चेलानी ने बताया कि यह पूरी सेवा बिलकुल मुफ्त होगी, जिसमें आने-जाने का खर्च, ऑपरेशन, रहने-खाने की व्यवस्था और दवाइयां, यहां तक कि लेंस भी शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए सरपंच के नंबर 8839351495, राधिका तिलोतिया 9926328153, सन्मुखदास सन्नी चेलानी 9644015903 और अन्य 9171253078 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।








