इटारसी। बाबा गोदड़ी वाला धाम इटारसी एवं सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के सहयोग से सेवा सदन आंख जांच केंद्र गली नंबर 1 सिंधी कॉलोनी इटारसी में 28 मई दिन बुधवार को प्रात: 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक आंखों की जांच का निशुल्क कैंप अयोजित किया जा रहा है।
जांच कैंप में जो मोतियाबिंद के मरीज मिलने पर उनको मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय विशेष बस से बैरागढ़ भेजा जायेगा। कैंप संयोजक सन्मुखदास चेलानी ने आंखों के मरीजों से अनुरोध किया है कि इस अवसर का लाभ उठाएं 28 मई दिन बुधवार को सेवा सदन आंख जांच केंद्र आकार अपनी आंखों की जांच करा लें।









