इटारसी। मनीष शंकर शर्मा की पुण्यस्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 सितंबर 2025, रविवार को वृंदावन गार्डन, न्यास कॉलोनी, इटारसी में किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। आयोजनकर्ता ष्टढ्ढरूस् कैरियर हॉस्पिटल, गोविन्दपुरा, भोपाल है। इस शिविर में मरीजों को विभिन्न बीमारियों के उपचार और परामर्श के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
शिविर में डॉ. विजय कुमार गुप्ता (चीफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट एवं मेडिकल डायरेक्टर), डॉ. अनुपम मालवीय (रेडिएशन एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. अनीकेत चौहान (मैक्सिलोफेशियल एवं ओरल कैंसर सर्जन), डॉ. प्रफुल्ल परमार्थ (जनरल एवं आंतरिक रोग विशेषज्ञ), डॉ. निलेश बांसोड़ (शिशु रोग विशेषज्ञ) और डॉ. सरिता अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएँ देंगे।
शिविर में कैंसर, स्त्री रोग, बच्चों की बीमारियां, मुख एवं जबड़े की जटिल सर्जरी, सामान्य रोग और आंतरिक बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श व जांच उपलब्ध कराई जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा कार्य का लाभ उठाएं और स्वस्थ समाज निर्माण में सहभागी बनें।









