नर्मदापुरम। स्व. कृष्ण कुमार पांडे की पुण्य स्मृति में 9 सितंबर, 2025 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री जगन्नाथ धाम, ग्राम-डोंगरवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर आम जनता को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं
- डॉ. मनोज साहू (एमडी): हृदय और मधुमेह रोग विशेषज्ञ
- डॉ. उमंग अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस): अस्थि रोग विशेषज्ञ
- डॉ. आदर्श राजपूत (बीडीएस): दंत चिकित्सक एवं सर्जन
*डॉ. विशाल गुप्ता (एमबीबीएस, डीएनबी): जनरल फिजिशियन एवं आईसीयू विशेषज्ञ - डॉ. एपी त्रिपाठी (बीएएमएस): सेवानिवृत्त आयुष चिकित्सा अधिकारी
- डॉ. देवांश पवार (बीएएमएस): आयुर्वेद चिकित्सक
- डॉ. नन्दिनी श्रीवास (बीएचएमएस, पीजीसीजीओ): स्त्री रोग विशेषज्ञ
- इसके अलावा, सेवा सदन बैरागढ़ नर्मदापुरम की नेत्र चिकित्सक टीम भी मौजूद रहेगी।
इस शिविर के आयोजन में जगन्नाथ जन कल्याण सेवा समिति, डोंगरवाड़ा का विशेष सहयोग है। आयोजनक पांडे परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाएं।








