इटारसी। मां नर्मदा शिक्षा समिति (Maa Narmada Education Committee) के तत्वावधान में कल 28 नवंबर, रविवार को मां नर्मदा कैम्पस तरोंदा रोड मेहरागांव में फन फेयर-2021 का आयोजन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा।
ग्रुप के संचालक दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस मेले में फन गेम्स, शॉपिंग स्टोर्स, सेल्फी पाइंट, डांसिंग फ्लोर, फूड स्टॉल्स व अन्य आकर्षण रहेंगे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी (Sub Divisional Officer Revenue Madan Singh Raghuvanshi) और सीमा रघुवंशी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
फन फेयर-2021 का आयोजन कल रविवार को

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







