इटारसी। पुलिस ने माखननगर और पिपरिया में गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गांजा तस्करों को पकड़े जाने की यह लगातार दूसरे दिन की सफलता है।
एसपी डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर चौधरी मदन मोहन समर के नेतृत्व में थाना माखन नगर पुलिस ने आरोपी विष्णु उर्फ चतुर्वेदी भदौरिया पिता शिवसिंह भदौरिया उम्र 35 साल निवासी 12 बंगला गायत्री मंदिर के पीछे इटारसी को अवैध मादक पदार्थ 21 किलो 146 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया जिसकी कीमती 03 लाख 15 हजार रुपए बतायी जा रही है।
पुलिस को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इटारसी का विष्णु भदौरिया अपने हाथ में लिए ट्रॉली बेग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने तवापुल के पास बस से उतरकर ग्राम मोहासा तरफ जा रहा है। सूचना पर माखन नगर पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति अपने हाथ में स्लेटी कलर की ट्रॉली बेग लिये खड़ा था, जो पुलिस को अपनी तरफ आता देख भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तुरंत ही घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर अपना नाम विष्णु उर्फ चतुर्वेदी भदौरिया पिता शिवसिंह भदौरिया उम्र 35 साल निवासी 12 बंगला गायत्री मंदिर के पीछे इटारसी का होना बताया। उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 21 किलो 146 ग्राम गांजा कीमती करीबन 3 लाख 15 हजार रुपए का जब्त किया।
कार्रवाई में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार कुमारे, एसएसपी हरछठ ठाकुर, एसएसपी शिव दयाल साहू, प्रीतम बावरिया, दीपक जनौरिया, आयुष चौबे, कपिल जाट, रवि कुशवाहा, जगजीत भाटिया, महेंद्र सिंह धुर्वे, मनीष सोनी ने मुख्य भूमिका निभाई।
पिपरिया पुलिस ने भी पकड़ा गांजा

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया अजय वाघमारे के मार्गनिर्देशन व निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया उमेश तिवारी एवं स्टाफ ने गांजा का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से कुल 3.070 किलो ग्राम गांजा जब्त किया।
ग्राम सांडिया में सीताराम मंदिर के पास रोड पर सफेद रंग की छोटे चैक वाली शर्ट एवं काले रंग का लोवर पहने व्यक्ति के पास सफेद व हल्के खाकी रंग के खाद की बोरी के बने थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बेचने की फिराक में घूमने की सूचना मिलने पर तत्परता से पुलिस टीम गठित की जाकर धरपकड़ हेतु रवाना की गई।
पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। उक्त व्यक्ति से उसके नाम पते की पूछताछ की तो उसने अपना नाम संतोष ढीमर पिता स्व. पूरनलाल ढीमर उम्र 47 साल निवासी सीताराम घाट ग्राम सांडिया बताया। उससे बोरी के बने हुए थैले में कुल 3.070 किलो ग्राम गांजा जब्त किया। कार्रवाई में निरीक्षक उमेश तिवारी थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, भागचंद्र धुर्वे, सउनि प्रकाश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक शिवशंकर पटेल, आरक्षक अजमेर परिहार, मनोहर दायमा, राममोहन रजक, अफसर खान, चंद्रप्रकाश साहू, सउनि गणेश राय, प्रधान आरक्षक विजय सिंह लोधी, आरक्षक संदीप चौधरी, अभिषेक दमाड़े ने सहयोग किया।







