---Advertisement---

अंबे की भक्ति में डूबे गरबा कलाकार, नृत्य से मन मोहा

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज (Shree Durga Navagraha Mandir Lakarganj) में जारी गरबा एवं नृत्य महोत्सव(dance festival) में मुख्य अतिथि डॉ. ताविश अरोरा हृदय रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. प्रताप सरल फिजियोथैरेपिस्ट थे। इस अवसर पर विशेष अतिथि विपिन जोशी स्मारक समिति के अध्यक्ष रमेश के साहू, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सविता साहू एवं भाजपा मंडल इटारसी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी प्रशांत दीक्षित, अभिषेक तिवारी मौजूद थे।
समिति के सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन एवं देवेंद्र पटेल, सुनील दुबे शिक्षक, गोपाल नामदेव, नैतिक अग्रवाल, उदित दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चे कृपा एवं कुशल भाट ने भगवान शंकर और पार्वती का अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें मेरी चिंता छोड़ दो भोले सज धज कर मैं जाऊंगी, तुम हो गंजेड़ी तुम्हारे साथ ना रह पाऊंगी। इस गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वर्तमान समाज के उन पुरुषों के लिए यह व्यंग था जो शराब पीकर अपने परिवार को बर्बाद करते हैं। प्राची राव एवं अनामिका राव ने श्रद्धालुओं का ऐसा मन मोहा उनके नृत्य को दो बार प्रस्तुत करना पड़ा। नाचे छमाछम काली रे पिए लहू की प्याली रे गीत पर प्रस्तुति दी। 10 साल की प्राची मां काली बनी और अत्यधिक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मुस्कान भाट ने मां अंबे तेरी महिमा है निराली, उन्नति भदौरिया ने लावणी नृत्य, डिंपी शर्मा ने पटियाला सूट पहनकर आई हो मां तेरे दरबार में, सरगम भाट, पलक शर्मा, सिमरन भाट, हर्षिता भाट, प्रतिज्ञा भाट, महिमा भाट, अप्सरा, अर्पिता, अंकिता भाट, वैष्णवी तिवारी, शिवानी रोहले, नैंसी, दया, रक्षा मिश्रा, साक्षी भदौरिया, सिद्धि, कनक पटेल, पीको, राधिका भदोरिया, नंदिनी सिंह, समीक्षा सराठे, अंकिता ,भूमि ,पलक शर्मा, राधिका कहार, वंश, आस्था सोनी ,भूमि, आयुषी केवट, अंशिका पटेल, सृष्टि रोहले, कुणाल राठौर, सिद्धि चौरे, आराध्या ने गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये। मां शैलजा ग्रुप, पायल ग्रुप, टाइटन ग्रुप, राजपूताना ग्रुप, एवं जय अंबे ग्रुप ने आकर्षक प्रस्तुति दी। युगल नृत्य में कान्हा शर्मा और प्रतीक शर्मा, दया एवं भूमि, पूर्वी विश्वकर्मा एवं अन्नू पटेल, प्रतीक्षा एवं प्रतिज्ञा सोलंकी ने प्रस्तुति दी। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सविता साहू ने कुमारी नंदिनी सिंह को नई पोशाक देने की घोषणा की, समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने प्राची राव की शिक्षा पर होने वाले जीवनभर के खर्च का जिम्मा लिया। संचालन देवेंद्र पटेल और सुनील दुबे शिक्षक ने किया।

IMG 20211014 WA0006

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.