इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navagraha Temple) में गरबा एवं नृत्य समारोह का समापन हो गया। समारोह में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma), उद्योगपति हेमंत शुक्ला (Industrialist Hemant Shukla) एवं फिल्म मेकर भोलाराम मालवीय मुंबई, वीरेंद्र पगारे, सम्राट तिवारी, रजत मिश्रा, विनोद तिवारी पप्पू, राकेश जाधव, अमन उज्जैनिया, प्रतीक शुक्ला मौजूद थे।
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि संपूर्ण नर्मदांंचल में श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे द्वारा आयोजित गरबा एवं नृत्य महोत्सव हमारी संस्कृति और धर्म को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. सीतासरन शर्मा ने कुमारी प्राची राव एवं नंदिनी सिंह को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मंदिर समिति के सचिव जितेंद्र अग्रवाल (Secretary Jitendra Agrawal) एवं कोषाध्यक्ष दीपक जैन (koshadhyaksh Deepak Jain) ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए। पुरस्कार वितरण हेमंत शुक्ला ने किया।
इनको मिले पुरस्कार

गरबा महोत्सव (Garva Mahotsav) में सब जूनियर एकल नृत्य में डिंपी शर्मा प्रथम, सुहाना भाट द्वितीय एवं सृष्टि रोहले तृतीय, सब जूनियर युगल ग्रुप में प्राची राव एवं अनामिका राव की जोड़ी प्रथम, प्रतिज्ञा सोलंकी एवं प्रतीक्षा सोलंकी की जोड़ी द्वितीय, दया भाट एवं भूमि भाट की जोड़ी तृतीय रही। सब जूनियर समूह में प्राप्ति मालवीय प्रथम, वैष्णवी तिवारी द्वितीय एवं महिमा भाट तृतीय स्थान पर रही। जूनियर एकल में उन्नति भदौरिया प्रथम, रक्षा मिश्रा द्वितीय, कनक पटेल तृतीय, जूनियर युगल में ईशा साहू एवं अल प्रिया प्रथम, सृष्टि रोहले और शिवांगी रोहले द्वितीय, जूनियर युगल में अर्पिता भाट और अंकिता भाट तृतीय, जूनियर समूह नृत्य में नंदिनी सिंह प्रथम, सरगम भाट द्वितीय, जहान्वी भाट तृतीय, सीनियर एकल में उन्नति भदौरिया प्रथम, नैंसी भाट द्वितीय, अप्सरा भाट तृतीय, सीनियर वर्ग के युगल नृत्य में पूजा विश्वकर्मा और अन्नू पटेल की जोड़ी प्रथम, कान्हा शर्मा एवं प्रत्यूष शर्मा की जोड़ी द्वितीय, तनिष्का एवं अंशु भाट की जोड़ी तृतीय रही।
सीनियर वर्ग समूह नृत्य
सीनियर वर्ग में समूह नृत्य में पायल ग्रुप भाट मोहल्ला प्रथम, जय अंबे ग्रुप बजरंगपुरा द्वितीय, एवं टाइटेनिक ग्रुप तृतीय, गरबा महोत्सव में मां शैलजा ग्रुप प्रथम, नवरंग ग्रुप न्यास कॉलोनी द्वितीय, राजपूताना ग्रुप बजरंगपुरा तृतीय स्थान पर रहे। युगल जूनियर में प्रियांशु एवं राधा भदौरिया, सब जूनियर एकल में सिद्धि भाग 5 वर्ष को, जूनियर एकल में वैष्णवी भदौरिया, जूनियर एकल में साक्षी भदौरिया, आस्था सोनी को जूनियर एकल में विशेष पुरस्कार दिया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष सविता साहू ने नंदिनी सिंह को पोशाक भेंट की। संचालन देवेंद्र पटेल और सुनील दुबे ने किया। समिति अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने आभार व्यक्त किया।










