इटारसी। शक्ति की उपासना आराधना के महापर्व नवरात्रि के अवसर पर चयन कॉलोनी साई धाम परिसर में देवी पूजन का प्रतीक गरबा नृत्य का आयोजन हुआ। जिले के टॉप तीन गरबा ग्रुप में से एक नृत्य मॉडल गरबा ग्रुप द्वारा लगभग दो दर्जन कलाकारों के साथ सुसज्जित पंडाल में बहुत ही आकर्षक मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
भगवान कृष्ण जन्म, ग्वाल बालों के साथ लीला भगवान कृष्ण द्वारा ब्रज छोडऩे पर गोपियों के विरह वेदना का चित्रण गरबा नृत्य के माध्यम से दिखाया गया। समिति के सभी सदस्य उनके परिवार एवम कॉलोनी वासियों ने पारंपरिक गरबा का भरपूर आनंद लिया।









