इटारसी। अपर कलेक्टर जीपी माली और रीडर कलेक्टर कार्यालय बीके दुबे को सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh), पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह (Superintendent of Police Gurukaran Singh), जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (District Panchayat CEO Manoj Sariam), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह (Additional Superintendent of Police Awadhesh Pratap Singh), अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया (Additional Collector Aditya Richaria) सहित समस्त राजस्व अधिकारियों व अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह साईं कृष्ण रिसोर्ट में आयोजित किया गया।
कलेक्टर होशंगाबाद सिंह ने श्री माली को उनके स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सरियाम ने कहा कि श्री माली का प्रशासनिक अनुभव सभी राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अपर कलेक्टर के पद पर रहते हुए श्री माली ने जिले में कोविड नियंत्रण, बाढ़ आपदा से बचाव और राहत कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया।
इस अवसर पर माली ने अपने लंबे प्रशासनिक अनुभवों को उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी सदैव सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। सेवा के दौरान अपने स्वास्थ्य और परिवार का भी अनिवार्य रूप से ध्यान रखें। माली ने कहा कि अधिकारी सदैव लोक सेवक की भांति जनहित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। कार्यक्रम में राजस्व अधिकारियों व अधिकारियों ने श्री माली को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
माली का प्रशासनिक अनुभव मार्गदर्शन का काम करेगा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com