इटारसी। शहर के ईश्वर रेस्टोरेंट में रविवार को श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह महासभा के संपूर्ण भारत अध्यक्ष अर्जुन मालवीय नर्मदापुरम की विशेष उपस्थिति में हुआ।
संरक्षक गया प्रसाद मालवीय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज सेवा और संगठन को एकजुट करने की शपथ दिलाई। वरिष्ठ संरक्षक गया प्रसाद मालवीय के साथ प्रेमनारायण मालवीय, लखनलाल मालवीय, पुरुषोत्तम मालवीय, सुभाष मालवीय, नंदलाल मालवीय और गिरधारी लाल मालवीय को संरक्षक मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष एडवोकेट हरीश मालवीय, कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार मालवीय मन्नू भैया, सचिव मनोज मालवीय, कोषाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद मालवीय बच्चू भैया, उपाध्यक्ष राजकुमार मालवीय, अशोक मालवीय, अवधेश मालवीय, सुरेंद्र मालवीय, मनोज मालवीय, संतोष मालवीय, प्रदीप मालवीय, महेश मालवीय पत्रकार, त्रिलोक मालवीय, यशवंत मालवीय और राजेश मालवीय, संगठन महामंत्री संदीप मालवीय, राकेश मालवीय, दीपक मालवीय, प्रवक्ता पुनीत मालवीय, नवीन मालवीय और शिवकांत मालवीय, कानूनी सलाहकार अजय मालवीय एवं आशीष मालवीय शामिल हुए।
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अध्यक्ष एड. हरीश मालवीय ने संरक्षकों का आभार माना, वहीं सचिव मनोज मालवीय ने सभी सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।









