इटारसी। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने सोमवार को अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल-इटारसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने पहले भोपाल में आयोजित बैठक के दौरान अम्रत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यो की जानकारी ली। इसके बाद अमरकंटक एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से इटारसी रेलखंड का निरीक्षण भी किया।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए
इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों, सिग्नल प्रणाली, ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैकों एवं पुलों का रखरखाव नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार हो। उन्होंने कहा भोपाल मंडल में यात्री सुविधाओं को उन्नत करने के लिए कई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। मंडल में स्टेशन पुनर्विकास, डिजिटल यात्री सुविधाएं और संरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।