इटारसी। सतना जिले के कोलगांव थाना से गुम हुई एक 20 वर्षीय युवती को इटारसी रेलवे पुलिस ने खोज निकाला है। युवती जबलपुर से इटारसी जाने वाली एक ट्रेन में मिली।
पुलिस को जबलपुर के चरगांव थाने से सूचना मिली थी कि सतना की युवती जबलपुर से इटारसी जा रही है। सूचना मिलते ही महिला आरक्षक स्वाति और आरक्षक अमित कुमार, अमित कौशिक और सुमित यादव की टीम ने जबलपुर से आने वाली कई ट्रेनों की जांच की।
जांच के दौरान, युवती ट्रेन संख्या 01666 रानी कमलापति स्पेशल एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठी मिली। पुलिस ने उसे ट्रेन से उतारकर थाने ले आई। रात में उसे मुस्कान संस्था में सुरक्षित रखा गया। अगले दिन, उसके पिता के आने पर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।









