---Advertisement---

मतदाता जागरुकता के लिए छात्राओं ने किया दीवार लेखन

By
On:
Follow Us

इटारसी। विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर लगातार स्वीप गतिविधियों (Sweep activities) के अंतर्गत कार्यक्रम कराये जा रही हैं। नगर पालिका (Municipality) की टीम नुक्कड़ नाटक (Street Play) और कठपुतली (Puppet) के माध्यम से लोगों का जागरुक करने का कार्य कर रही है तो दीवार लेखन के कार्य भी कराये जा रहे हैं।

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज नगरपालिका परिषद इटारसी (Municipal Council Itarsi) की टीम शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (Government New Girls Higher Secondary School) पुरानी इटारसी (Old Itarsi) पहुंची। यहां छात्राओं को चुनावों में मतदान का महत्व बताया और उनको मतदाता जागरुकता के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी स्कूल की दीवार पर मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाले नारे और स्लोगन लिखे।

दीवार लेखन में छात्राओं ने ‘चूल्हा तो बाद में जलेगा, पहले वोट डलेगा,’ घर-घर यह संदेश दो, वोट दो-वोट दो, वोट का दान, लोकतंत्र की पहचान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे कई नारे और स्लोगन दीवार पर लिखे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.