होशंगाबाद। शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में अग्रणी शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय होशंगाबाद की प्राचार्य डॉ कामिनी जैन के मार्गदर्शन में, स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत खेल के क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ बाऊ पटेल की अध्यक्षता में किया।
रोजगार के संबंध में विभिन्न विधाओं की जानकारी देने के साथ साथ खेल के क्षेत्र में रोजग़र के अवसरों पर जानकारी दी। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने छात्राओं को रोजग़ार पाने एवं उसके लिए मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता खेल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह गुर्जर ने खेल के संबंध में विभिन्न आयाम पर व्याख्यान में बताया कि खेल में एथलीट बनने से लेकर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट डायरेक्टर तक बना जा सकता है। उन्होंने विभिन्न खेलों में जाने व उपलब्धि हासिल करने के तरीके बताने के साथ खेल संबंधित विभिन्न शैक्षणिक कोर्स की जानकारी दी।
सहायक प्राध्यापक डॉ. टी टी एक्का ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए एवं विद्यार्थियों को जीवन मे संघर्ष करने व आगे बढऩे हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के संयोजक स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी रजनीश जाटव रहे। सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार प्रजापति ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
छात्राओं ने जाना कि खेलने से कैसे मिलेगा रोजगार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









