इटारसी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजगंज में विधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला न्यायाधीश आदित्य रावत की उपस्थिति में छात्राओं ने अनुशासित, ईमानदार और सशक्त भारतीय नागरिक बनने की शपथ ली।न्यायाधीश रावत ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन का संदर्भ देते हुए मानवता, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है, जो नशा-मुक्त और आत्मनिर्भर बनकर देश का भविष्य संवार सकती है। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य सतीश खलोगे, प्रधान पाठक महेश रायकार सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।









