---Advertisement---

दुकान में पल रही थी बकरियां, दुकान सील की

By
On:
Follow Us

इटारसी। सब्जी मंडी (vegetable market) में सब्जी कारोबारियों को व्यवसाय के लिए दुकानें आवंटित की गई हैं, लेकिन यहां एक दुकान में बकरियां पाली जा रही थीं। आज जब अधिकारियों की टीम ने मंडी (Mandi) का निरीक्षण किया तो दुकान में बकरियां बैठी नजर आयीं। सीएमओ ने तत्काल दुकान मालिक को बुलाकर नाराजी जतायी और सारी बकरियां बाहर कराके दुकान सील करायी। उन्होंने राजस्व विभाग को इस दुकानदार पर दस हजार रुपए का जुर्माना करने के निर्देश दिये हैं।

 

shop

इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patle) का कहना है कि दुकान व्यवसाय करने के लिए दी गई है, न कि बकरी पालन करने के लिए। इसलिए दुकान सील की गई है और जुर्माना करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी में काफी गंदगी भी मिली है। दुकानदारों को अपनी दुकान के सामने डस्टबिन रखने और उसी में सब्जी का निकलने वाला कचरा डालने के निर्देश दिये गये हैं। निरीक्षण के वक्त स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी और स्वच्छता विभाग (Sanitation Department) तथा राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद रहा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.