इटारसी। शहर और तहसील के उभरते नन्हे क्रिकेटरों के लिए बड़ी खबर है। इटारसी तहसील की अंडर-14 (बालक वर्ग) क्रिकेट टीम के चयन के लिए रविवार, 18 जनवरी 2026 को ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रायल दोपहर 2 बजे से रेलवे कॉलोनी यार्ड स्थित कैडबरी क्रिकेट एकेडमी में शुरू होगा।
पात्रता और चयन प्रक्रिया
आयोजक कुलभूषण मिश्रा और जितेन्द्र ओझा ने बताया कि इस ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की कट-ऑफ डेट 1 सितंबर 2012 निर्धारित की गई है। यानी 01/09/2012 या उसके बाद जन्मे बच्चे ही इस ट्रायल में भाग ले सकेंगे।संभाग की टीम में जगह बनाने का अवसरट्रायल के माध्यम से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को MPCA नर्मदापुरम की ओर से खेलने का मौका मिलेगा।
यहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही आगे चलकर नर्मदापुरम संभाग की मुख्य टीम तैयार की जाएगी। तहसील के इच्छुक खिलाड़ी समय पर अपनी किट और आवश्यक दस्तावेजों के साथ एकेडमी पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।









