76 वे गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी का सुनहरा अवसर

Post by: Rohit Nage

Golden opportunity to participate in the 76th Republic Day celebrations
  • – जय मां भारती नृत्य उत्सव 2025 के लिए महिला/पुरुष कलाकारों से आमंत्रण

नई दिल्ली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और संगीत नाटक अकादेमी द्वारा जय मां भारती नृत्य उत्सव 2025 के लिए महिला एवं पुरुष कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह नृत्य उत्सव 76 वे गणतंत्र दिवस समारोह का विशेष भाग होगा, जिसमें देशभर से लोक और जनजातीय नृत्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

इस उत्सव में भाग लेने के लिए कलाकार 3 मिनट की अपनी नृत्य प्रस्तुति का वीडियो भेज सकते हैं। चयनित समूह 27 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी नृत्य प्रतिभा को देश के सबसे बड़े मंच पर प्रदर्शित करें।

आवेदन के लिए पात्रता एवं नियम

– प्रतिभागियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • – प्रस्तुतियां केवल लोक और जनजातीय नृत्य शैलियों पर आधारित होनी चाहिए।
  • – समूह में 10 से 15 कलाकार होने चाहिए।
  • – वीडियो का अधिकतम समय 3 मिनट तक सीमित हो।
  • – एक से अधिक प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
  • – वीडियो जमा करने की समय सीमा 25 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक है
  • – आवेदन भेजने के लिए दिए क्यूआर कोड को स्कैन करें और विवरण प्रस्तुत करें।
  • – चयनित प्रतिभागियों को कार्यक्रम अवधि के दौरान दिल्ली में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
  • दिल्ली में रहने, खाने-पीने और परिवहन की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी
error: Content is protected !!