---Advertisement---

शासकीय गौशाला केसला में गोवर्धन पूजा का आयोजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल

By
On:
Follow Us

केसला (इटारसी)। आस्था और प्रकृति की आराधना का पावन पर्व गोवर्धन पूजा, बुधवार को ग्राम पंचायत केसला की शासकीय गौशाला में अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर गौ माता का विशेष पूजन-अर्चन किया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर गौ सेवा का संकल्प लिया।

गौशाला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व को रेखांकित करना और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर गौ माता को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और उन्हें विशेष रूप से तैयार किया भोग (चारा एवं मिष्ठान) खिलाया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत केसला से प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम कलमे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुमन खातरकर उपस्थित रहे। उन्होंने गौशाला के संचालन और गौवंश के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इनके साथ ही, एपीओ ज्योति अखपुरिया और भाजपा संगठन से मंडल अध्यक्ष सुशील बरकड़े ने भी गौ पूजन में सहभागिता की।

ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच श्रीमती छनिया बाई इवने, सचिव सुमेर सिंह कास्दे, जीआरएस अखिलेश नायक, और मोबिलाइजर दिलीप उईके ने व्यवस्थाएं संभाली। पशुधन के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए पशु विभाग केसला से डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने गौवंश के महत्व पर प्रकाश डाला।

जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे ने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति की धुरी हैं और गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति तथा पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। सीईओ सुश्री सुमन खातरकर ने गौशाला के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी कर्मचारियों और ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.