---Advertisement---

कोरोना Corona हो या बाढ़ Flood हर संकट से जनता को निकालेगी सरकार

By
On:
Follow Us

सेना Army, एनडीआरएफ NDRF, एसडीआरएफ SDRF, होमगार्ड Home Guards, पुलिस टीम Police Teamsकी सराहना

होशंगाबाद। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM shivraj singh Chouhan) ने बाढ़ प्रभावित ग्राम सांगाखेड़ाकलॉ में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना(Corona) हो या बाढ़ आपदा(Flood disaster) प्रदेश सरकार हर संकट से जनता को बाहर निकालेगी। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को राहत पहुंचाने सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बाढ़ आपदा से हुई क्षति का आकलन कर शीघ्र ही राहत पहुंचाई जायेगी। जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे बाढ़ आपदा से हुई हानि का व्यवस्थित आंकलन करें, ताकि प्रत्येक प्रभावितों तक शीघ्र ही राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे राहत के कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों को हुई हानि के लिए आरबीसी 6-4 एवं फसल बीमा योजना की राशि प्रदान की जायेगी।

लक्ष्य एक ही था किसी की जान न जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 28 व 29 तारीख को हुई भारी बारिश से मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में निर्मित हुई बाढ़ आपदा पर लगातार दिनरात नजर बनाए रखी। हमने केन्द्र सरकार से भीषण बाढ़ आपदा से निपटने के लिए आर्मी(Army) व हेलीकाप्टर(Helicopter) की सहायता मांगी। जिसके माध्यम से अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता से बचाव कार्य किया। जनता कष्ट में हो तो मामा बंगले में नहीं बैठ सकते। बाढ़ प्रभावित ग्राम बालाभेंट, जनकपुर, तमचरू, गुराडिय़ा, मुडिय़ाखेड़ा, जासलपुर, मालाखेड़ी आदि क्षेत्रों में लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि लोग छतो पर, पेड़ों पर फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों का रेस्क्यू आपरेशन जारी रख राहत एवं बचाव का कार्य सक्रियता से किया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि जिस प्रकार बाढ़ प्रभावितों का बचाव कार्य किया है उसी तरह प्रभावितों को हुई हानि का आंकलन कर सहायता पहुंचाई जाए।

प्रयासों की सराहना की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भीषण बाढ़ आपदा में प्रशासन, सेना, होमगार्ड, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का उल्लेखनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मैदानी प्रशासनिक अमले कोटवार एवं पटवारियों द्वारा संकट की घड़ी में किये गये बेहतर प्रयासों की प्रशंसा की।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.