नर्मदापुरम। आस्था और परंपरा का संगम, सुप्रसिद्ध संत शिरोमणि श्रीरामजी बाबा मेले का शनिवार को आधिकारिक शुभारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल है।
प्रमुख अतिथि और उद्घाटन समारोह
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध धर्माचार्य पं. सोमेश परसाई ने किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने की। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, धार्मिक गुरु महंत मुरारीदास, डॉ. विजय दास प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एसडीएम जय सोलंकी, तहसीलदार सरिता मालवीय और सीएमओ हेमेश्वरी पटले मौजूद थे।
सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व
समारोह के दौरान अतिथियों ने मेले के धार्मिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह मेला न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक गतिविधियों का एक बड़ा केंद्र भी है। अतिथियों ने सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार मेले का आनंद लेने की अपील की।
विशेष आकर्षण और पूजा-अर्चना
उद्घाटन से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने श्रीरामजी बाबा की समाधि पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। स्वागत भाषण नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने दिया तथा संचालन: पार्षद राहुल गौर ने किया।
एक नजऱ में मेला
- रामजी बाबा और सूफी संत गौरीशाह बाबा की मित्रता की मिसाल यह मेला कौमी एकता का प्रतीक है, जहाँ आज भी समाधि और दरगाह पर चादर व निशान चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है। यह मेला आगामी कई दिनों तक चलेगा, जिसमें झूलों, खान-पान के स्टालों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद श्रद्धालु उठा सकेंगे।










