इटारसी। अग्रवाल समाज (Aggarwal Society)की प्रतिनिधि संस्था तरुण अग्रवाल मंडल (Tarun Agrawal Mandal)के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुए। मंडल के सदस्यों ने पुन: तीन वर्ष के आगामी कार्यकाल के लिए गुलाबचंद अग्रवाल (Gulabchand Aggarwal)को अध्यक्ष चुना है। मंडल के संजय अग्रवाल शिल्पी (Sanjay Aggarwal Shilpi)ने बताया कि इस बार मंडल ने पूरी कार्यकारिणी का चुनाव नहीं करके केवल अध्यक्ष का चुनाव किया है और एक सप्ताह में अपनी कार्यकारिणी गठन का अधिकार अध्यक्ष को ही सौंप दिया है।
तरुण अग्रवाल मंडल ने आगामी तीन वर्ष के लिए पुन: निवृतमान अध्यक्ष गुलाब चंद्र अग्रवाल पर भरोसा जताया है। मंडल की आज रविवार को हुई चुनावी बैठक में गुलाबचंद अग्रवाल का नाम मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल (Chandrakant Aggarwal) ने प्रस्तावित किया और प्रशांत अग्रवाल पिंटू (Prashant Agarwal Pintu) ने नाम का समर्थन किया। चुनाव अधिकारी उमेशचंद्र अग्रवाल (Umesh Chandra Agarwal) ने चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करायी। सर्वसम्मति से सदस्यों ने गुलाबचंद्र अग्रवाल के नाम पर सहमति की मुहर लगा दी। अब नवनिर्वाचित अध्यक्ष अगले एक सप्ताह में अपनी नयी टीम का गठन करके घोषणा करेंगे।
गुलाबचंद्र अग्रवाल तरुण अग्रवाल मंडल के पुन: अध्यक्ष

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







