इटारसी। जनपद क्षेत्र के ग्राम गुनौरा में श्रीराम लला और मां खेड़ापति माता की मूर्ति स्थापना के वार्षिक महोत्सव एवं हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। 22 जनवरी 2026, गुरुवार को आयोजित इस उत्सव को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और पूरे गांव को अयोध्या धाम की तरह सजाया गया है।
भजन संध्या का आकर्षण
आयोजन के तहत एक शाम श्रीराम जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान भक्तों को देवी-देवताओं की झांकियों की विशेष प्रस्तुति देखने को मिलेगी।
इस महोत्सव के निवेदक दुष्यंत गौर, यशवंत, यज्ञदत्त गौर, शुभ, शिवांस गौर एवं समस्त गौर और गुनौरा ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस हिंदू सम्मेलन में क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों को सपरिवार सम्मिलित होने का भावपूर्ण आमंत्रण दिया गया है।









