इटारसी। गुरुनानक पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव हरप्रीत सिंह छाबड़ा एवं अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह सलूजा की उपस्थिति में छात्रों को तिलक लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सचिव श्री छाबड़ा ने विद्यार्थियों को जीवन के नए सफर के लिए प्रेरित किया। समारोह में जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और सीनियर्स ने अपने स्कूली अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य संगीता दुबे और समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।










