इटारसी। सिटी पुलिस(City Police Itarsi) ने बीती शाम को गैरेज लाइन के पीछे जुआ खेलते लगभग आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। सभी इटारसी के रहने वाले हैं। उनके पास से नगद रुपए और ताश की गड्डी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार गैरेज लाइन के पीछे खाली मैदान में बबलू रैकवार, जीतू सोनकर, रफीक, बट्टी रैकवार और मंगल ओझा जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाकर सभी को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1425 रुपए और ताश के 52 पत्ते जब्त किये हैं।








