---Advertisement---

इटारसी के आधा दर्जन रेलकर्मी डीआरएम आफिस में संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

By
On:
Follow Us

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में ड्यूटी के दौरान सूझबूझ, सजगता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 8 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें से छह इटारसी और दो बीना के रेलकर्मी हैं।

इन रेलकर्मियों ने अपने कार्यक्षेत्र में गंभीर स्थितियों को समय रहते भांपते हुए तत्परता से कार्रवाई की, जिससे संभावित दुर्घटनाएं टलीं और रेल यात्री तथा रेलवे संपत्ति सुरक्षित रही। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने सभी सम्मानित रेलकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मचारियों की सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और सजगता ही रेलवे की संरक्षा प्रणाली की रीढ़ है। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम ने कहा कि ऐसी सजगता से हमें भविष्य में और बेहतर सुरक्षा मानकों को स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मंडल द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण एवं संसाधन प्रदान किए जाते हैं ताकि वे बेहतर कार्य कर सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी ममलेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित रेलकमी

राजेश यादव, ट्रैक मैन्टेनर-IV, बीना, मुकेश कुमार, ट्रैक मैन्टेनर-III, बीना, रूपेन्द्र गौर, लोको पायलट, इटारसी, जावेद अंसारी, सहायक लोको पायलट, इटारसी, अनिल कुमार मालवीय, लोको पायलट, इटारसी, मनीष चौहान, सहायक लोको पायलट, इटारसी, अजीत चतुर्वेदी, लोको पायलट, इटारसी और अभिषेक मालवीय, सहायक लोको पायलट, इटारसी शामिल हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.