इटारसी। न्यास कालोनी रोड पर, पुलिस थाने के पीछे स्थित नयी पुलिस कालोनी के सामने स्थित श्रीराम हैंडलूम की दुकानदार को चाकू मारकर, उसकी पत्नी से मारपीट करके तीन बदमाशों ने गल्ले से एक लाख रुपए लूटकर ले गये। घटना अभी दोपहर बाद की बतायी जा रही है। दुकान संचालक दीपक साहू के हाथ में चाकू लगा है।
दुकान संचालक दीपक साहू ने बताया कि मुकेश साहू और उसके एक अन्य साथी ने उन पर हमला किया है। उसका कहना है कि वह ग्राहक को सामान दिखा रहा था। मुकेश साहू के साथ दो लोग थे, एक के मुंह पर कपड़ा बंधा था। मुकेश ने आकर सीधे चाकू से हमला किया। उसने हाथ से रोका, वह पेट में मारने की कोशिश कर रहा था, उसने हाथ से रोक लिया है। उसकी पत्नी को और भाई को मारा। उन्होंने करीब एक लाख रुपए ले गये हैं। पीडि़त शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचा है।
हैंडलूम संचालक पर चाकू से हमला, गल्ले से एक लाख लूटे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







