इटारसी। अखंड राजपूताना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भीलाखेड़ी निवासी किसान नेता हरपाल सिंह सोलंकी को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों और समिति सदस्यों में हर्ष की लहर है।
श्री सोलंकी लंबे समय से समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सदैव राजपूत समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक एकता को प्राथमिकता दी है।
उनके नेतृत्व में समिति द्वारा जिले में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाने की अपेक्षा है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन के कार्यों को नई दिशा देने की आशा व्यक्त की।









