इटारसी। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुरानी इटारसी के बजरंग पान भंडार पर आज श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजन अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान सामाजिक बंधुओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पुरानी इटारसी के बजरंग पान भंडार पर प्रतिवर्ष विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजन की जाती है इस वर्ष भी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पुरुषोत्तम मालवीय, नंदलाल ठेकेदार, रामभरोस मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय, सुभाष मालवीय, जगदीश मालवीय, राजकुमार मालवीय, पवन मालवीय, उमाशंकर मालवीय, नवीन मालवीय, अवधेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुवर उपस्थित थे।









