इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरिया ने की। राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गान के साथ बैठक आरंभ हुई। डॉ ज्ञानेंद्र पांडे ने किस्सा किस्सा नवाब का, नामक पुस्तक से चर्खी नवाब की हास्य कथा पढ़ कर सुनाई जिसे सुनकर बैठक में हास्य परिहाहस का वातावरण निर्मित हो गया।
दंत चिकित्सक डॉ केसी साहू ने वरिष्ठ जनों को स्वस्थ रहने किन-किन चीजों सेवन करने एवं किन किन से परहेज करना चाहिए पर विचार रखें। डॉ एके शुक्ला एवं सुनील बाजपेई ने ने देश में बढ़ रहे आतंकवाद की घटनाओं पर चिंता जताई। राजकुमार दुबे ने स्टेट बैंक के पेंशनरों को घर बैठे राशि निकालने एवं जमा करने के लिए बैंक की वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क दी जाने वाली डोर स्टेप स्कीम के बारे में बतलाते हुए सुविधा पाने के लिए के लिए 83022666 22 एवं 9152220220 नंबरों पर सम्पर्क करने की बात कही।
सुशील शर्मा ने भगवान राधा कृष्ण के बीच हुआ मार्मिक संवाद सुनाया। हेमंत भट्ट ने बीमारी से अपने स्वस्थ्य होने संबंधी जानकारी दी । बैठक में विजय मंडलोई, हेमंत भट्ट, डॉ केसी साहू, शिवनारायण बुधोलिया, डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ केएस उप्पल, डॉ एके शुक्ला, सुशील कुमार शर्मा, अशोक सक्सेना, सुरेंद्र सिंह तोमर, सुरेश रघुवंशी, सुधीर गोठी, राजकुमार दुबे, टीआर चौलकर, सुश्री सीपी ठाकुर, सुनील बाजपेई, घनश्याम दास मित्तल, अरुण मेहतो, विजय शंकर द्विवेदी, रामकिशोर चौरे, जयप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।








