इटारसी। विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद, इटारसी द्वारा विश्व मधुमेह दिवस 14 नवंबर के अवसर पर नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। परिषद द्वारा शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक एक नि:शुल्क मधुमेह जागरूकता, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सरस्वती शिशु मंदिर, एसबीआई के पास, इटारसी में लगने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना और तेजी से फैल रही जीवनशैली-जन्य बीमारी मधुमेह से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देना है।
शिविर में नगर के सुविख्यात चिकित्सक डॉ. ताविश अरोरा (एमडी, मधुमेह विशेषज्ञ) द्वारा अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी। डॉ. अरोरा उपस्थित लोगों को नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं मधुमेह से बचाव व प्रबंधन पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।








