इटारसी। परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के वार्ड 15 में सामूहिक रूप से पोषण पखवाड़े के समापन अवसर पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 0 से 5 वर्ष तक के 21 बच्चों का चिन्हांकन कर पुरष्कृत किया। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने बच्चों के पोषण स्तर के बारे में अभिभावकों एवं वार्डवासियों को बताया, साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु रंगोली डालकर स्वीप गतिविधि का आयोजन किया।
सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा ने उपस्थित मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराई एवं रैली का आयोजन भी किया। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होने पर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु समझाइश दी गई। सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार ने बच्चों को वाटर बैग भेंट में दी गई, इसके अतिरिक्त परियोजना अंतर्गत वार्ड 18 में भी स्वीप गतिविधि का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक करने मेहंदी, रंगोली सेल्फी के माध्यम से महिला मतदाताओं एवं सभी उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था। इसी क्रम में 23 मार्च को स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा में 5 साल तक के विजय रहे बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर मीना गाठले, सीडीपीओ दीप्ति शुक्ला, सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा, बीएलओ सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपा पाराशर, गीता परसाई, विमला सैनी, गीता ठाकुर, छाया मेहरा, अनिता बोरकर, नेहा गोहल एवं सहायिका ज्योति गोहिया, सरोज मेहरा, सविता मेहरा एवं वार्ड वासी उपस्थित हुए। बच्चों एवं उपस्थित महिला मतदाताओं एवं हितग्राहियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।








