इटारसी। नर्मदापुरम जिले में बुधवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण नर्मदा, तवा और बारना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। आज सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, जिले की विभिन्न तहसीलों में अच्छी वर्षा हुई है, जिसके चलते प्रशासन को तवा, बरगी और बारना बांधों के गेट खोलने पड़े हैं।
जिले में वर्षा की स्थिति
- बनखेड़ी : 70.6 मिमी (कुल : 1457.2 मिमी)
- नर्मदापुरम : 39.3 मिमी (कुल : 1301.9 मिमी)
- पिपरिया : 34.0 मिमी (कुल : 1314.4 मिमी)
- माखन नगर : 28.0 मिमी (कुल : 784.0 मिमी)
- सिवनी मालवा : 27.0 मिमी (कुल : 1037.0 मिमी)
- इटारसी : 24.0 मिमी (कुल : 1144.2 मिमी)
- सोहागपुर : 18.0 मिमी (कुल : 1284.0 मिमी)
- डोलरिया : 15.0 मिमी (कुल : 992.5 मिमी)
बांधों से छोड़ा जा रहा पानी
बारिश के कारण बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सुबह 8 बजे की स्थिति के अनुसार, प्रमुख बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है।
- तवा डेम : 3 गेट 5-5 फीट खोले गए हैं, जिससे 25806 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
- बरगी डेम : 5 गेट 1 मीटर और 4 गेट 0.5 मीटर खोले गए हैं, जिससे 1097 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
- बारना डेम : 2 गेट 1 मीटर खोले गए हैं, जिससे 5945 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर 947.00 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान के करीब है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।









