इटारसी। मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) ने मप्र के कुछ जिलों में हैवी रैन (Heavy Rain) का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। इन जिलों में नर्मदापुरम जिला (Narmadapuram District) भी शामिल है। नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, विदिशा, सागर, रायसेन और देवास जिले में 15 एमएम प्रतिघंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है। इसके अलावा अशोकनगर, भोपाल, शाजापुर, इंदौर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में 5 से 15 एमएम प्रतिघंटे बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में हैवी रैनफॉल के आसार, जारी किया रेड अलर्ट


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







