सिवनी मालवा। शिवपुर पुलिस ने ग्राम कोठरा से एक युवक से करीब साढ़े पांच किलो अवैध गांजा जब्त (Illegal ganja seized) किया है। जब्त गांजे का मूल्य 55 हजार रुपए बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार शिवपुर से करीब 12 किलोमीटर दक्षिण में स्थित ग्राम कोठरा से आरोपी नारायण शर्मा पिता महेश शर्मा 26 वर्ष को हिरासत में लेकर उससे पांच किलो 5 सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 55 हजार रुपए बतायी गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
युवक के पास मिला 55 हजार का गांजा, जब्त

For Feedback - info[@]narmadanchal.com






