इटारसी। रेलवे (Railway) ने जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर ट्रेन (Jabalpur-Bandra Terminus-Jabalpur Train) के संचालन की अवधि में बढ़ोतरी की है।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल के चलने की अवधि में विस्तार किया है। नयी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल 30 सितंबर 2022 तक जबलपुर से तथा गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल 01 अक्टूबर 2022 तक बांद्रा टर्मिनस से गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।
ये है जबलपुर-बीटी-जबलपुर स्पेशल ट्रेन की नयी समय सारणी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






